Thursday, February 6, 2014

माँ नर्मदा की पावन जयंती पर नर्मदा जी के चरणों में सादर समर्पित..

----------------------------------------------------------------------------
नर्मदा की पावन जलधार...!
करती हम सबका बेड़ापार ...!

जिनके दर्शन में चमत्कार ...!
दर्शन से ही करती जो उद्धार ...!

माघ शुक्ल सप्तमी का अवतार ...
हर कंकड़ शंकर है शिवाकार ...!

अमरकंटक से लेती हैं आकार...!
रत्नासागर में समाहित जलधार ..!

पाप हरण कर करती कल्याण ..!
हम सब करते उनका गुण-गान...!

अज़र अमर का जिनको वरदान ..!
प्रदक्षिणा जिनकी है सदा महान ....!

जिनका तट है सुर्भीक्ष समान ...!
"संतोष" पड़ा तेरी शरण में आन ...!

नमामि जय जय माँ देवी नर्मदे ...!
हम भक्तों के भय,चिंता सब हर दे ...!
------------------------------------------
संतोष कुमार नेमा "संतोष"
------------------------------------------

No comments:

Post a Comment